हमारे सपनों के भारत का निर्माण

· BecomeShakespeare.com
Ebook
420
Pages

About this ebook

यह पुस्तक भारत को आर्थिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत करने के तरीके खोजने और आने वाले दशकों में इसे सर्वाधिक शक्तिशाली और अग्रणी देशों में से एक बनाने के लिये किया जाने वाला एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। एक प्रतिबद्ध और जानकारीपूर्ण अनुसंधानकर्ता द्वारा लिखित यह पुस्तक देश में फैली समस्याओं के लिये उत्तरदायी कारणों का विश्लेषण करती है जो कई कमियों कुशासन, भ्रष्टाचार, औद्योगिक विफलता, डगमगाती अर्थव्यवस्था, इत्यादि का परिणाम है। कई विषयों, जैसे भारत के संसाधन, राजनीतिक प्रशासन, आर्थिक विकास, विभिन्न स्तरों पर विकास कार्यक्रम और वैश्वीकरण के प्रभाव का गहन अध्ययन करके, यह अतीत में जानबूझकर या लापरवाही से की गई गलतियों और स्वार्थपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करने की सोच, अपनाई गई नीतियों, योजनाओं के क्रियान्वन और कार्यक्रमों व आंकलनों का निरीक्षण करती है।


गहन अध्ययन करके एकत्र किए गए असंख्य तथ्यों और आंकड़ों की प्रस्तुतिकरण करने वाला यह कार्य दर्शाता है कि भारत, ग्रामीण विकास, जनसंख्या नियन्त्रण, शिक्षा सुधारों, जल प्रबन्धन, आपदा प्रबन्धन, बिजली उत्पादन, पर्यटन, पर्यावरण मुद्दों, पुलिस, रक्षा सेवाओं व न्याय व्यवस्था के सुधारो में कैसे और क्यों पिछड़ा हुआ है। इसमें दूरदर्शितापूर्ण व विचारपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं कि ऐसी स्थितियों से कैसे निपटा जाये। इसमें उत्तर-पूर्वी राज्यों व काश्मीर मुद्दे जैसी महत्त्वपूर्ण समस्याओं के समाधान देने की कोशिश भी की गई है।


यहां चर्चित विषय की प्रकृति और विभिन्न समस्याओं के बारे में लेखक की अद्वितीय सोच और मूल विचारों को देखते हुए, यह पुस्तक बड़ी संख्या में उन पाठकों को रूचिकर लगेगी जो भारत को प्रगति के पथ पर अग्रसर देखना चाहते हैं। उन्हें ऐसा अनुभव होगा मानों लेखक उनके ही बारे में बात कर रहा है और उनके कल्याण के लिए चिंतित है। इस किताब को लिखने का धाराप्रवाह तरीका इसे और अधिक दिलचस्प बना देता है।

यह पुस्तक भारत को आर्थिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत करने के तरीके खोजने और आने वाले दशकों में इसे सर्वाधिक शक्तिशाली और अग्रणी देशों में से एक बनाने के लिये किया जाने वाला एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। एक प्रतिबद्ध और जानकारीपूर्ण अनुसंधानकर्ता द्वारा लिखित यह पुस्तक देश में फैली समस्याओं...

Discover more

About the author

के.सी. अग्रवाल, एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और आईईईई (IEEE), अमेरिका के सदस्य है और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों-शिक्षा, सार्वजनिक उपक्रमों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और 24 वर्ष तक स्विच गियर बनाने वाली अपनी स्वयं की कम्पनी इ सी एस (प्रा.) लि., सहित 33 वर्ष से भी अधिक का अनुभव है।

उन्होंने बटरवर्थ लाइनमैन (एलजेवियर साइंस, यूएसए/यूके की एक इकाई) द्वारा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पर प्रकाशित एक पुस्तक (एक लघु एनसाइक्लोपीडिया) भी लिखी है जिसका नाम इंडस्ट्रियल पावर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन हैंडबुक है। (वेब www.electricalengineering-book.com)

लगभग 18 वर्ष पहले, देश की अत्यधिक शोचनीय अवस्था और गरीबी में डूबे लोगों की हालत से द्रवित होकर उन्होंने राष्ट्र के लिये कुछ करने और लोगों को उनकी वर्तमान असहायता की स्थिति से निकालकर सुंदर भविष्य की तरफ ले जाने के लिये काम करने की प्रतिज्ञा की। ‘हमारे सपनों के भारत का निर्माण’ इस उद्देश्य के प्रति उनके समर्पण का एक परिणाम है तथा इन सपनों के सत्य होने की दिशा में पहला कदम।

के.सी. अग्रवाल, एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और आईईईई (IEEE), अमेरिका के सदस्य है और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों-शिक्षा, सार्वजनिक उपक्रमों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और 24 वर्ष तक स्विच गियर बनाने वाली अपनी स्वयं की कम्पनी इ सी एस (प्रा.) लि., सहित 33 वर्ष से भी अधिक का अनुभव है। उन्होंने बटरवर्थ लाइनमैन (ए...

Rate this ebook

Tell us what you think.

Reading information

Smartphones and tablets
Install the Google Play Books app for Android and iPad/iPhone. It syncs automatically with your account and allows you to read online or offline wherever you are.
Laptops and computers
You can listen to audiobooks purchased on Google Play using your computer's web browser.
eReaders and other devices
To read on e-ink devices like Kobo eReaders, you'll need to download a file and transfer it to your device. Follow the detailed Help Center instructions to transfer the files to supported eReaders.