आशा है सुधि पाठकों को यह काव्य संग्रह अवश्य पसंद आएगा
नाम: सुरेन्द्र सिसोदिया 'अनुज'
पिता: स्व. श्री शंकर सिंह सिसोदिया
माता: स्व. श्रीमती द्रोपदी सिसोदिया
जन्म स्थान: देवनगर(पुराना), गोटेगांव , जिला - नरसिंहपुर , मध्य प्रदेश
प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा गृहग्राम में पूर्ण कर बड़े भाई श्री रामसेवक सिंह सिसोदिया के सानिध्य में एस एन कॉलेज खण्डवा से गणित स्नातक की पढ़ाई पूर्ण कर सिवनी से एम ए बी एड कर उच्च श्रेणी शिक्षक पद पर शासकीय सेवा में नियुक्त हुए , जिसमें जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सेवा प्रारंभ कर राजपत्रित शिक्षा अधिकारी के रूप में सेवानिवृत हुए।
जीवन के अनेक उतार चढ़ाव के बीच पारिवारिक संस्कारों ने विचलित नहीं होने दिया। महाविद्यालयीन खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेते हुए सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक किशोर कुमार का मंच साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। अड़तीस वर्षों के साहित्यिक जीवन में जगदलपुर , जबलपुर , भोपाल आकाशवाणी के साथ साथ देश के ख्यातिलब्ध मंचीय कवियों के साथ अनेक मंच साझा कर राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने में लगे हैं। वर्तमान में सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति मंच सिवनी के सचिव एवं राष्ट्रीय सामाजिक संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ता हैं।
सम्मान:
● ताम्र पत्र सम्मान, तुलसी पंचशती समारोह छिंदवाड़ा (म. प्र.), 1997-98
● आचार्य विद्यासागर सम्मान नागपुर (महाराष्ट्र), 2006
● ब्रजेश माधव शारस्वत सम्मान जबलपुर (म. प्र.), 2006
● राज्य आचार्य सम्मान, म. प्र. शासन भोपाल, 2007
● साहित्य गौरव सम्मान, बालाघाट (म. प्र.), 2008
● सिवनी जिला गान हेतु प्रतिभा परिमार्जन सम्मान, विवेक सम्मान न्यास सिवनी (म.प्र.), 2009
● ललितपुर महोत्सव सम्मान, ललितपुर(उत्तरप्रदेश), 2014