सुशी मास्टर: Retro Tycoon

इसमें विज्ञापन शामिल हैंइन-ऐप्लिकेशन खरीदारी
कॉन्टेंट रेटिंग
सभी
1 हज़ार+
डाउनलोड
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज

इस गेम के बारे में जानकारी

सुशी मास्टर एक क्लासिक रेट्रो पिक्सल टाइकून सिमुलेशन गेम है। एक छोटे-से सुशी रेस्टोरेंट से शुरुआत करें और मछली पकड़ने, खाना बनाने, ग्राहकों को सर्व करने और शहर की ज़िंदगी का मज़ा लें।
कीपैड फ़ोन के दौर वाला सुशी मास्टर अपने उसी पिक्सल अंदाज़ के साथ फिर लौट आया है।

सामग्री जुटाएँ, किचन में मछली तैयार करें, ग्राहकों के ऑर्डर के मुताबिक़ सुशी बनाएँ और अपना रेस्टोरेंट चलाएँ।

ग्राहकों को ज़्यादा देर इंतज़ार कराया, तो उनका सब्र टूट जाएगा। दिल से सेवा की, तो एक-एक करके वे आपके पक्के ग्राहक बन जाएँगे।
कौन-सी सामग्री तैयार करनी है, पहले किसे सर्व करना है और हर दिन कैसे बिताना है, यह सब आपके हाथ में है।

■ समुद्र से सीधे ताज़ी सामग्री

फिशिंग रॉड और चारा लेकर समुद्र की ओर निकल पड़ें।
फ़्लोट पर नज़र रखें और सही पल पर मछली फँसाएँ।
आप जाल फेंककर एक साथ कई मछलियाँ भी पकड़ सकते हैं।

आप कौन-सी मछलियाँ लाते हैं, इसी से तय होता है कि उस दिन कौन-सी सुशी बन पाएगी।

■ मछली तैयार करें, सुशी बनाएँ

पकड़ी गई मछली को किचन में लाएँ और सुशी के लिए तैयार करें।
चाकू चलाने में जितने माहिर होंगे, हर मछली से उतने ही ज़्यादा टुकड़े मिलेंगे।

ध्यान से तैयार की गई सामग्री से तरह-तरह की सुशी बनाएँ,
और ग्राहक की पसंद की लज़ीज़ प्लेट परोसें।

जैसे-जैसे अनुभव बढ़ेगा, आपके हाथ तेज़ चलेंगे,
और आप ज़्यादा ग्राहकों को सर्व कर पाएँगे।

■ ग्राहकों से भरा सुशी रेस्टोरेंट

दरवाज़ा खोलते ही अच्छे ग्राहक भी आएँगे और नखरेबाज़ ग्राहक भी।

ऑर्डर लें और ग्राहकों का सब्र टूटने से पहले उनकी पसंद की सुशी परोसें।
ज़्यादा देर इंतज़ार करने वाले ग्राहक नाराज़ होकर चले जाते हैं,
लेकिन अच्छी सेवा मिले, तो वे पक्के ग्राहक बनकर बार-बार लौटते हैं।

■ अनोखा शहर, क्वेस्ट और सरप्राइज़ से भरपूर

रेस्टोरेंट के बाहर एक सुशी टाउन बसा है, जहाँ तरह-तरह के लोग रहते हैं और हर किसी का अपना मिज़ाज और अपनी कहानी है।

उनसे बातें करें,
उनके काम में हाथ बँटाएँ, क्वेस्ट पूरे करें और रिश्ते मज़बूत बनाएँ।

मेलबॉक्स में कभी नई ख़बरें तो कभी अनपेक्षित न्योते आते हैं,
और शांत दिखने वाले शहर में रहस्यमयी घटनाएँ भी घट जाती हैं।

धंधा अच्छा चल रहा हो, तब भी बेफ़िक्र न हों।
प्रतिद्वंद्वी सुशी शॉप चुप नहीं बैठेगी।
कभी-कभी वह अचानक कोई हंगामा खड़ा करके आपके कारोबार में रुकावट डालती है।

■ रिसर्च करें, कलेक्ट करें, आगे बढ़ें

लैब में नई सुशी पर रिसर्च करें,
और अपनी दुकान को धीरे-धीरे बढ़ाकर बड़ा सुशी रेस्टोरेंट बनाएँ।

तरह-तरह के कॉस्ट्यूम इकट्ठा करें,
ट्रॉफ़ी जीतें,
और एक बेहतरीन सुशी शेफ़ बनने के सफ़र का मज़ा लें।

मछली पकड़ने का हुनर,
खाना बनाने का हुनर,
और रेस्टोरेंट की साख, कुछ भी रातोंरात नहीं बनता।

दिन-ब-दिन की मेहनत से ही
बनता है आपका अपना सुशी रेस्टोरेंट।

■ वही पुराना मज़ा, फिर एक बार

मज़ेदार गेमप्ले और गुदगुदाने वाली शहर की कहानियाँ, सब कुछ पहले जैसा ही है।

समुद्र से सामग्री जुटाएँ,
किचन में ध्यान से तैयार करें,
ग्राहकों का स्वागत करके रेस्टोरेंट चलाएँ,
और शहरवालों के साथ हँसी-ख़ुशी और आँसुओं भरे दिन बिताएँ।

एक छोटे-से सुशी रेस्टोरेंट से शुरुआत करें,
और बेहतरीन सुशी शेफ़ और सच्चे सुशी मास्टर बनने की चुनौती स्वीकार करें!
मछली पकड़ें, सुशी बनाएँ और पक्के ग्राहक जोड़ें इस पिक्सल रेट्रो टाइकून गेम में!
पिछली बार अपडेट होने की तारीख
30 सित॰ 2026
चुनिंदा कहानियां

डेटा की सुरक्षा

डेटा सुरक्षा के लिहाज़ से यह जानना बेहद अहम है कि डेवलपर, आपका डेटा कैसे इकट्ठा और शेयर करते हैं. डेटा को निजी और सुरक्षित रखने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं. ये आपकी जगह, उम्र, और ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल के हिसाब से तय किए जाते हैं. यह जानकारी डेवलपर से मिली है और वह समय-समय पर इसमें अपडेट भी कर सकता है.
  • यह ऐप्लिकेशन, तीसरे पक्षों के साथ इस तरह का डेटा शेयर कर सकता है
    जगह की जानकारी, ऐप्लिकेशन में की गई गतिविधि, और 2 अन्य
  • यह ऐप्लिकेशन, इस तरह का डेटा इकट्ठा कर सकता है
    जगह की जानकारी, निजी जानकारी, और 4 अन्य
  • डेटा को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करके, ट्रांसफ़र किया जाता है
  • डेटा मिटाया नहीं जा सकता

इसमें नया क्या है

🎉 बड़ा अपडेट!! 🎉
* एक नया ग्राहक और 4 पालतू जानवर आ गए हैं!
* पालतू जानवरों को गोद लेने का नया इवेंट!
* अब आप Fitness Girl को उपहार दे सकते हैं।
* नए क्वेस्ट और मिशन जोड़े गए।
* मिशन और गेमप्ले की कठिनाई कम की गई।
* बग सुधार और बेहतर स्थिरता।

ऐप्लिकेशन से जुड़ी सहायता

डेवलपर के बारे में
Indie Code, Inc.
firegold@indiecode.co.kr
Rm 217 314 Sangdang-ro, Cheongwon-gu 청원구, 청주시, 충청북도 28501 South Korea
+82 10-6780-3765

Indie Code, Inc. के और ऐप्लिकेशन