चुप

2022
यह आइटम उपलब्ध नहीं है

इस फ़िल्म के बारे में जानकारी

चुप 2022 की हिन्दी भाषा की भारतीय क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है। इसे आर. बाल्की द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म का निर्माण होप प्रोडक्शन के तहत राकेश झुनझुनवाला, जयंतीलाल गड़ा, गौरी शिंदे और अनिल नायडू द्वारा किया गया है। फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी हैं, जबकि पूजा भट्ट और सरन्या पोनवन्नन ने सहायक भूमिकाएँ निभाई हैं।
फ़िल्म की कहानी में, एक सीरियल किलर उन फिल्म समीक्षकों को निशाना बनाता है जो फिल्मों की बेईमान तरीके से समीक्षा करते हैं। आईजी अरविंद माथुर को हत्यारे को पकड़ने का काम सौंपा जाता है। चुप को 23 सितंबर 2022 को जारी किया गया था। इसे आलोचकों से ज्यादातर सकारात्मक समीक्षा मिली और यह व्यावसायिक रूप से सफल रही है। इस फ़िल्म को 25 नवंबर 2022 को ज़ी5 पर जारी किया गया था।