ग़दर: एक प्रेम कथा

2001 • 177 मिनट
यह आइटम उपलब्ध नहीं है

इस फ़िल्म के बारे में जानकारी

ग़दर 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने और निर्माण नितिन केनी ने किया था। इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल, और अमरीश पूरी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में पहली बार दिखाया गया। इस फिल्म में सनी देओल को उनके शर्मीले किरदार के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार हेतु नामांकित भी किया गया था।इसका दूसरा भाग 11 अगस्त 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।
इस फिल्म को बनाने में लगभग ₹18.5 से ₹19 करोड़ रुपये लगे थे। फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद ये भारत की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई और उस समय की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली दूसरी हिन्दी फिल्म भी बन गई। इस फिल्म ने कुल ₹78 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
"गदर 2: द कथा कंटिन्यूज" नामक एक सीक्वल निर्माणाधीन है और 11 अगस्त 2023 को रिलीज़ हो गई है और 19 अगस्त तक को 369 करोड़ की कमाई कर चुकी है