गंगूबाई काठियावाड़ी

2022
यह आइटम उपलब्ध नहीं है

इस फ़िल्म के बारे में जानकारी

गंगूबाई काठियावाड़ी वर्ष 2022 की हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसे संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित किया गया है और इसका निर्माण उन्होंने जयंतीलाल गड़ा के साथ मिलके किया है। फ़िल्म में शांतनु माहेश्वरी, विजय राज़, इंदिरा तिवारी, सीमा पाहवा, वरुण कपूर और जिम सर्भ के साथ शीर्षक भूमिका में आलिया भट्ट हैं। इस फ़िल्म में अजय देवगन कैमियो में दिखाई देते हैं।
यह फिल्म गंगूबाई कोठेवाली के बारे में है। इसे सिनेमाघरों में 25 फरवरी 2022 को दिखाया गया। गंगूबाई काठियावाड़ी को आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। इसने ₹209.77 करोड़ रुपए की कमाई की। 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में फिल्म को 15 नामांकन प्राप्त हुए और सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित इसने 10 पुरस्कार जीते।