यादों की बारात

1973 • 165 मिनट
यह आइटम उपलब्ध नहीं है

इस फ़िल्म के बारे में जानकारी

यादों की बारात 1973 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण नासिर हुसैन ने किया और लेखन का कार्य सलीम-जावेद द्वारा किया गया। इसमें धर्मेन्द्र, ज़ीनत अमान, तारिक़ ख़ान, नीतू सिंह, विजय अरोड़ा, अजीत और आमिर ख़ान कलाकार शामिल थे। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में प्रभावशाली रही। यह पहली मसाला फिल्म थी, जिसमें एक्शन, नाट्य, रोमांस, संगीत, अपराध और थ्रिलर शैलियों के तत्व शामिल थे। मसाला भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय शैली बनी और यादों की बारात को इस तरह "पहली" "बॉलीवुड फिल्म" के रूप में पहचाना गया।
इसने कई कलाकारों के करियर को भी बढ़ावा दिया। ज़ीनत अमान और नीतू सिंह के लिए ये प्रथम व्यावसायिक सफल हिन्दी फिल्म रही और दोनों 1970 के दशक की प्रमुख अभिनेत्री बनी। संगीत निर्देशक आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित, इसे अपने गीतों के लिए अभी भी याद किया जाता है। मोहम्मद रफ़ी और आशा भोसले द्वारा गाया गया "चुरा लिया है", विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इसको तेलुगू, तमिल और मलयालम में पुनर्निमित किया गया।