द ग्रे मैन

2022
PG-13
रेटिंग
यह आइटम उपलब्ध नहीं है

इस फ़िल्म के बारे में जानकारी

द ग्रे मैन 2022 की अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित किया गया है। इसकी पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस तथा स्टीफन मैक्फीली द्वारा लिखित है। यह मार्क ग्रेनी के इसी नाम के 2009 के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में रयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, आना दे अर्मास, जेसिका हेनविक, रेगे-जीन पेज, वैगनर मौरा, जूलिया बटर, धनुष, अल्फ्रे वुडार्ड और बिली बॉब थॉर्नटन शामिल हैं।
इसका कथानक सीआईए एजेंट "सिएरा सिक्स" पर केंद्रित है। वह अपने वरिष्ठ अधिकारी के भ्रष्ट रहस्यों के कारण लॉयड हैनसेन से भाग रहा है। इस फ़िल्म का मार्च और जुलाई 2021 के दौरान लॉस एंजिल्स, पेरिस और प्राग में फिल्मांकन हुआ। $20 करोड़ के बजट के साथ, यह नेटफ्लिक्स द्वारा बनाई गई सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फ़िल्म को 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में जारी किया गया। जिसके बाद 22 जुलाई, 2022 को नेटफ्लिक्स पर इसकी डिजिटल रिलीज हुई।
रेटिंग
PG-13