स्टैंड बाय मी डोरेमोन

2014 • 95 मिनट
G
रेटिंग
यह आइटम उपलब्ध नहीं है

इस फ़िल्म के बारे में जानकारी

स्टैंड बाई मी डोरेमोन एक २०१४ जापानी ३D कंप्यूटर एनीमेशन-वाला फिल्म है जो डोरेमोन माँगा धारावाहिक पर आधारित है; इसे रयुइची यागी और तकाषि यामज़ाकि ने उत्पादित किया था। इसे आठ अगस्त, २०१४ को प्रसारित किया गया था। यह डोरेमोन फ्रैंचाइज़ी का सबसे ज़्यादा ग्रॉस करने वाला फिल्म है। बैंग ज़ूम! एंटरटेनमेंट ने २४ अक्टूबर, २०१४ को टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म त्योहार में इस फिल्म अंग्रेजी संस्करण पेश किया था।
प्लॉट में छोटी कहानियों "ऑल द वे फ्रॉम द कंट्री ऑफ़ द फ्यूचर", "इम्प्रिंटिंग एग", "गुडबाय, शिजुका-चैन", "रोमांस इन स्नोवी माउंटेन", "नोबिताज़ द नाईट बिफोर अ वेडिंग" और "गुडबाय, डोरेमोन..." को जोड़ कर एक पूरी नई कहानी बनाई गई है - जब से डोरेमोन नोबिता के पास आया, तब तक जब डोरेमोन उसे छोड़ कर चला गया।
स्टैंड बाय मी डोरेमोन जापान में एक व्यावसायिक रूप से कामयाब फिल्म था। यह बॉक्स ऑफिस चार्ट पर पाँच हफ़्तों के लिए सबसे ऊँचे पद पर आया था और २०१४ को जापान का दूसरा सबसे ऊँचा ग्रॉस करने वाला फिल्म था, जिस का बॉक्स ऑफिस था ८.३८ अरब येन, बस डिज्नी के फ्रोज़न के पीछे रहते हुए। फरवरी २०१५ में इसने ३८वें जापान अकादमी पुरस्कार में एनीमेशन ऑफ़ द ईयर के लिए जापान अकादमी पुरस्कार पाया।
रेटिंग
G