AXPERTZ शब्द पहेली

Contains ads
Content rating
Everyone
0+
Downloads
Content rating
Everyone
In-Game Purchases
Learn more
Screenshot image
Screenshot image
Screenshot image
Screenshot image
Screenshot image
Screenshot image
Screenshot image
Screenshot image

About this game

हिंदी में शब्दों के तीन खेल, एक ही app में। तीनों बिना internet चलते हैं और किसी account की ज़रूरत नहीं — app खोलिए और खेलिए।

दैनिक शब्द
हर दिन एक नया शब्द, छह अनुमान। हरा मतलब अक्षर सही जगह पर है, पीला मतलब शब्द में तो है पर किसी और खाने में। पूरा देवनागरी keyboard अंदर ही है: व्यंजन दबाइए और मात्राएँ अपने-आप सामने आ जाती हैं, इसलिए "कि" एक ही खाने में बैठता है, "क" और "ि" अलग-अलग नहीं। शब्दकोश में जो नहीं है, वह अनुमान गिना ही नहीं जाता।

शब्द खोज
पंद्रह विषय — फल, सब्ज़ी, जानवर, पक्षी, त्योहार, भारत के राज्य, रंग, शरीर, परिवार, मौसम और भी। हर खाने में पूरा अक्षर होता है, अंग्रेज़ी की तरह अकेला हर्फ़ नहीं — इसीलिए यह हिंदी में सचमुच काम करता है। शब्द किसी भी दिशा में हो सकता है, उल्टा भी।

अक्षर जोड़ो
कुछ अक्षर दिए जाते हैं, उनसे जितने शब्द बना सकें बनाइए। हर स्तर का अपना लक्ष्य है, और छिपे हुए शब्द ढूँढ़ने पर अलग से अंक।

इसमें क्या नहीं है
कोई sign-up नहीं, कोई login नहीं, कोई email नहीं। आपकी प्रगति, आँकड़े और लगातार खेलने की गिनती इसी फ़ोन में रहती है और कहीं नहीं भेजी जाती।

कोई पूरे पर्दे का विज्ञापन नहीं — न खेल के बीच, न खेल के बाद, कहीं नहीं। एक छोटा banner पहले पन्ने पर रहता है, और video तभी चलता है जब आप ख़ुद संकेत के लिए दबाएँ। वह banner भी हटाना हो तो एक बार का भुगतान है — उससे कोई शब्द या खेल नहीं खुलता, क्योंकि कुछ बंद है ही नहीं।

अपना नतीजा रंगीन खानों में दोस्तों को भेज सकते हैं — उसमें शब्द नहीं होता, इसलिए किसी का मज़ा ख़राब नहीं होता।

भारत में बना, AXPERTZ द्वारा।
हिंदी शब्दों के तीन खेल। पूरी तरह offline, बिना account के।
Updated on
Sep 6, 2026

Data safety

Safety starts with understanding how developers collect and share your data. Data privacy and security practices may vary based on your use, region, and age. The developer provided this information and may update it over time.
  • This app may share these data types with third parties
    Device or other IDs
  • This app may collect these data types
    Device or other IDs
  • Data is encrypted in transit
  • Data can’t be deleted

What’s new

Word Search now works properly.

• Tap the first letter and then the last, or trace the word with your finger — both find it.
• Tracing no longer loses the letter you started on.
• The filler letters no longer spell a word by accident, so every word you can see is a word you can take.
• The app opens in English. Switch the puzzle or the menus to Hindi in Settings and your choice is kept.
Content rating
Everyone
In-Game Purchases
Learn more

App support

About the developer
suraj chandrawanshi
cacssuraj78@gmail.com
block no 14/7 gondegaon colony kanhan nagpur, Maharashtra 441404 India

More by Axpertz