इसिस का जागरण, एक संगीत-लीला

· Moustafa Gadalla
3,7
3 відгуки
Електронна книга
51
Сторінки
Можна додати

Про цю електронну книгу

इस शब्दहीन संगीत-लीला के सभी पक्षों की पृष्ठभूमि और उनके रहस्यवादी अर्थों के बारे में जानकारी

और विडियो लिंक।

संक्षिप्त वर्णन : (Short description)

इस पुस्तक में, इस शब्दहीन संगीत-लीला के सभी पक्षों की पृष्ठभूमि और उनके रहस्यवादी अर्थों की जानकारी

के साथ-साथ ‘इसिस का जागरण, एक संगीत-लीला’ के विडियो का हाइपरलिंक भी दिया गया है। इसिस का

जागरण, एक संगीत-लीला, समस्त सांसारिक सीमाओं के भेद जाने वाला एक शब्दहीन संगीत-नाटक है। इसमें

नारी जाति की आदि-देवी इसिस की दुःख, शोक, पीड़ा, कठिनाइयों और विजय की रूपक-कथा को बिलकुल

प्राचीन मिस्री माहौल में, अभिनय, व्याख्यात्मक नृत्य, गीतात्मक नृत्य, प्रक्षेपण और विशेष प्रकाश प्रभावों की

सहायता से प्रस्तुत किया गया है।

इस लीला में प्रयुक्त सभी संगीतों में बिलकुल प्राचीन मिस्री संगीत रचना का उपयोग हुआ है, और इन्हें प्राचीन

मिस्री वाद्ययंत्रों और प्राचीन मिस्री नृत्य मुद्राओं की मदद से प्रस्तुत किया गया है। इसिस लीला में तरह-तरह

के ढेर सारे नृत्य हैं। इसमें बैले जैसे नृत्य से लेकर उन्मुक्त नृत्य और लयबद्ध कदमताल जैसे अलग-अलग

तरह के नृत्य शामिल हैं।

विस्तृत वर्णन: (Long description)

इसिस का जागरण, एक संगीत-लीला, समस्त सांसारिक सीमाओं को भेद जाने वाला और सम्मोहित कर देने

वाला एक शब्दहीन संगीत-नाटक है। इसमें नारी जाति की आदि-देवी, इसिस की दुःख, शोक, पीड़ा, कठिनाइयों

और विजय की रूपक-कथा को बिलकुल प्राचीन मिस्री माहौल में, अभिनय, व्याख्यात्मक नृत्य, गीतात्मक

नृत्य, प्रक्षेपण और विशेष प्रकाश प्रभावों की सहायता से प्रस्तुत किया गया है।

रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और मनोरंजन का सुन्दर और मनमोहक प्रवाह, भावनाओं का ऐसा ज़बर्दस्त और

संपूर्ण उतार-चढ़ाव पैदा करेगा कि हर उम्र के हर दर्शक के दिलों-दिमाग को भरपूर आनंद और प्रेम से सराबोर के

देगा।

यह लीला देवी की छिपी शक्तियों को उजागर करने और उन्हें सबल बनाने में मदद करेगी।

मिस्री देवी इसिस एक ऐसी संरक्षिका थी, जिसके कृपा के दायरे में सारी मानवीय आवश्यकताएं आती थीं। वह

महान और कृपालु नेतेर्त (देवी) और माता थी, जिसका प्रभाव और स्नेह धरती और आकाश तथा अन्य समस्त

लोकों में व्याप्त हुआ; और वह सृजनात्मक शक्ति के महानारी स्वरूप का ऐसा साकार रूप बन गयी, जिसने

स्वर्ग के देवताओं से लेकर धरती के इंसानों और धरती पर रेंगने वाले कीड़े-मकोड़ों जैसे हर जीव और हर पदार्थ

को गर्भस्थ किया और फिर जन्म दिया।

इस लीला में 6 दृश्य हैं, जो इस संख्या विशेष के साथ इसिस के संबंध को दर्शाते हैं – यह धरती माता का प्रतीक

है, जिसे इतने ही फलक वाले घनाकार बक्से से दर्शाया जाता है।

इस पुस्तक में 11 अध्याय हैं, जो इस प्रकार हैं:

अध्याय 1: वीडियो

अध्याय 2: लीला के बारे में विवरण

अध्याय 3: प्रामाणिक मिस्री संगीत और नृत्य के बारे में विवरण

अध्याय 4: दृश्य/अंक 1 - ओसीरिस की वापसी और मृत्यु

अध्याय 5: दृश्य/अंक 2 – एकाकी कपोत [बच्चों के मुंह से!]

अध्याय 6: दृश्य/अंक 3 – पवित्र पेड़ [जीवन वृक्ष]

अध्याय 7: दृश्य/अंक 4 - होरस का अमलोद्भव

अध्याय 8: दृश्य/अंक 5 – खंडित टुकड़े

अध्याय 9: दृश्य/अंक 6 - इसिस का जागरण

अध्याय 10: लीला के गूढ़ रहस्यवादी प्रतीकों का संक्षिप्त परिचय

अध्याय 11: लीला की प्रस्तुति और प्रगति

Оцінки та відгуки

3,7
3 відгуки

Про автора

सन् 1944 में मिस्र के काहिरा में पैदा हुए मुस्तफ़ा गदाला मिस्री मूल के एक स्वतंत्र अमेरिकी मिस्री-पुरातत्वशास्त्री हैं। उन्होंने काहिरा विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।



गदाला, प्राचीन मिस्र के इतिहास और सभ्यता के विभिन्न पहलुओं और उसके विश्वव्यापी प्रभावों के बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित बाईस पुस्तकों के लेखक हैं। उनकी कई अन्य रोमांचक किताबें और वीडियो श्रृंखलाएं निकट भविष्य में प्रकाशित होने के इंतज़ार में हैं।



वह तेहुति रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं (https://www.इजिप्ट-tehuti.org) - जो प्राचीन मिस्र के अध्ययन के लिए समर्पित अमेरिका स्थित, एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है। वह ऑनलाइन इजिप्शियन मिस्टिकल यूनिवर्सिटी (https://www.इजिप्शियनMysticalUniversity.org) के भी संस्थापक और प्रमुख हैं।


गदाला बचपन से ही, पूरे जोशो-जुनून के साथ अपने प्राचीन मिस्री जड़ों को निरंतर अध्ययन और अनुसंधान के माध्यम से तलाशते रहे हैं। 1990 के बाद से उन्होंने, अपना सारा ध्यान और समय शोध और लेखन के लिए समर्पित कर दिया।

Оцініть цю електронну книгу

Повідомте нас про свої враження.

Як читати

Смартфони та планшети
Установіть додаток Google Play Книги для Android і iPad або iPhone. Він автоматично синхронізується з вашим обліковим записом і дає змогу читати книги в режимах онлайн і офлайн, де б ви не були.
Портативні та настільні комп’ютери
Ви можете слухати аудіокниги, куплені в Google Play, у веб-переглядачі на комп’ютері.
eReader та інші пристрої
Щоб користуватися пристроями для читання електронних книг із технологією E-ink, наприклад Kobo, вам знадобиться завантажити файл і перенести його на відповідний пристрій. Докладні вказівки з перенесення файлів на підтримувані пристрої можна знайти в Довідковому центрі.