Aaj Ka Chanakya Management Guru Amit Shah: आज का चाणक्य मैनेजमेंट गुरु अमित शाह

· Diamond Pocket Books Pvt Ltd
3.8
32 समीक्षाएं
ई-बुक
166
पेज

इस ई-बुक के बारे में जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अब तक के राजनीतिक सफर पर विशद्ध रूप से केंद्रित है यह पुस्तक। खास तौर से राष्ट्रीय राजनीति में उनके उत्थान को, उनके बचपन को, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में उनके काम को, गुजरात की क्षेत्रीय राजनीति में बतौर गृह मंत्री उनके प्रशासनिक कामकाज को, इसमें संक्षिप्त रूप से ही समाहित किया जा सका है। भाजपा के बतौर उत्तर प्रदेश प्रभारी और बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके काम, उनकी चुनावी रणनीतियों, उनकी सांगठनिक कामकाजों और उनके भाषणों को इसमें सिलसिलेवार रूप से प्रमुखता दी गई है। यह पुस्तक यह दावा नहीं करती कि इसमें जो लिखा गया है, वह अमित शाह की अब तक पूरी राजनीतिक जीवनी है, लेकिन यह जरूर दावा करती है कि अमित शाह के राजनीतिक क्रियाकलापों और उनके इर्द—गिर्द के घटनाक्रमों को इसमें प्रामाणिक रूप से संरक्षित किया गया है। इसमें अमित शाह के विचारों और उनके बारे में उनके अन्य करीबियों के विचारों को रखा गया है। इसके अलावा उनकी चुनावी रणनीतियों का राजनीतिक विश्लेषण किया गया है। यह पुस्तक संगठन के एक आदमी का संगठनकर्ता बनने की कहानी है। यह किताब भारतीय जनता पार्टी के नए शाह का सफरनामा है। यह पुस्तक भारतीय राजनीति में आए ऐतिहासिक बदलाव का एक गवाह है। यह नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और अमित शाह के भाजपा अध्यक्ष बनने की दास्तान है।

रेटिंग और समीक्षाएं

3.8
32 समीक्षाएं

इस ई-बुक को रेटिंग दें

हमें अपनी राय बताएं.

पठन जानकारी

स्मार्टफ़ोन और टैबलेट
Android और iPad/iPhone के लिए Google Play किताबें ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करें. यह आपके खाते के साथ अपने आप सिंक हो जाता है और आपको कहीं भी ऑनलाइन या ऑफ़लाइन पढ़ने की सुविधा देता है.
लैपटॉप और कंप्यूटर
आप अपने कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र का उपयोग करके Google Play पर खरीदी गई ऑडियो किताबें सुन सकते हैं.
eReaders और अन्य डिवाइस
Kobo ई-रीडर जैसी ई-इंक डिवाइसों पर कुछ पढ़ने के लिए, आपको फ़ाइल डाउनलोड करके उसे अपने डिवाइस पर ट्रांसफ़र करना होगा. ई-रीडर पर काम करने वाली फ़ाइलों को ई-रीडर पर ट्रांसफ़र करने के लिए, सहायता केंद्र के निर्देशों का पालन करें.