विली वोंका की मशहूर चॉकलेट फैक्ट्री आखिरकार खुल रही है, लेकिन केवल पांच भाग्यशाली बच्चों को ही अंदर जाने दिया जाएगा। और विजेता हैं - अगस्टस ग्लूप, वेरुका सॉल्ट, वायलेट बॅारेगार्ड, माइक टीवी और चार्ली बकेट। एक चमत्कारी पल चार्ली बकेट की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल देता है। एक ऐसा लड़का जिसे पूरे दिन के खाने में केवल गोभी का सूप मिलता है, उसे एक गोल्डन टिकट हासिल होता है जो उसे विली वोंका की जादुई चॉकलेट फैक्ट्री में ले जाएगा।
रोल्ड डाल एक जासूस, कुशल लड़ाकू पायलट, चॉकलेट इतिहासविद् और चिकित्सा आविष्कारक रहे। वह चार्ली ऐंड द चॉकलेट फ़ैक्ट्री, मटिल्डा, द बीएफ़जी तथा कई अन्य शानदार कहानियों के लेखक हैं। वह दुनिया के नंबर वन कथाकार हैं।