तेजपाल सिंह धामा (जन्म: 2 जनवरी 1971) पत्रकार, हिन्दी के लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 'हमारी विरासत' (शोध-ग्रंथ) उनकी प्रसिद्ध रचना है। इन्हें अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इन्होंने हैदराबाद से प्रकाशित स्वतंत्र वार्ता एवं दिल्ली से प्रकाशित दैनिक विराट वैभव एवं दैनिक वीर अर्जुन के संपादकीय विभागों में दशकों तक कार्य किया। वे मुख्यतः इतिहास पर लिखने वाले साहित्यकार हैं जिनकी इतिहास से सम्बन्धित अनेकों पुस्तकें छप चुकी हैं। शहीदों पर लिखने के कारण इन्हें 2017 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने संस्कृति मनीषी पुरस्कार से सम्मानित किया है।