Ek Ahsas

· Sahityapedia Publishing
E-bok
49
Sidor

Om den här e-boken

भावनाओं को पंक्तियों में लेखनी के माध्यम से उकेरना कोई सरल कार्य नहीं। हर पल अनेकों भाव मन में उभरते है जिनको सटीक भाषा में ढालकर अंकित कर देना, उतना ही मुश्किल होता है जितना कि किसी के प्रति भावमय होना। भावनाओं का उद्गम अन्तस से होता है और अन्तस ही जीवन और जीने का मार्ग प्रशस्त करता है।


मेरी पुस्तक 'एक एहसास' किसी कल्पना में नहीं बंधी है बल्कि यह स्वछंद एवं उन्मुक्त भाव से जीने की कला सिखाती है साथ ही मेरे जीवन के उन पलों को व्यक्त करती है जहां मेरी भावनाएं प्रेममय रूप में परिलक्षित होती है।


मैं आशा करती हूं कि प्रस्तुत पुस्तक पाठकों के हृदय में एक ऐसा एहसास जगाने में सक्षम होगी जो प्रेम, समर्पण, समीपता, विश्वास और किसी के प्रति साथ के भवसागर में हिलोरे लेने के लिए विवश कर दे। उम्मीद करती हूं कि यह पुस्तक पाठकों को ऐसा अनुभव प्रदान करेगी कि पाठक कह सकेंगे कि जीवन की कल्पना हो तो "एक एहसास" के साथ।


अंत में पाठकों को यहीं संदेश देना चाहूंगी कि-


जीवन की सच्चाई,

जीतने में नहीं।

है किसी के लिए,

हार जाने में।

जीत कर क्या,

करोगे दोस्त।

हम तो साथ है,

बस प्रीत लिए।

तुम आवाज देकर,

तो देखो।।

हम खड़े है साथ तेरे,

तुझे साथ लिए।

Betygsätt e-boken

Berätta vad du tycker.

Läsinformation

Smartphones och surfplattor
Installera appen Google Play Böcker för Android och iPad/iPhone. Appen synkroniseras automatiskt med ditt konto så att du kan läsa online eller offline var du än befinner dig.
Laptops och stationära datorer
Du kan lyssna på ljudböcker som du har köpt på Google Play via webbläsaren på datorn.
Läsplattor och andra enheter
Om du vill läsa boken på enheter med e-bläck, till exempel Kobo-läsplattor, måste du ladda ned en fil och överföra den till enheten. Följ anvisningarna i hjälpcentret om du vill överföra filerna till en kompatibel läsplatta.