30 जनवरी 1957 को एक आध्यात्मिक परिवार में जन्म। भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा से बी.एस.सी. गृहविज्ञान ,बी.एड की डिग्री। विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान व रजत पदक प्राप्त। विवाहोपरान्त अध्यापन कार्य के साथ आंग्ल भाषा में एम.ए. व अध्यापन। आकाशवाणी मथुरा व नजीबाबाद से विभिन्न वार्ताओं व नाटकों में प्रतिभागिता। हिन्दी दिवस के आयोजन में बी.एच.ई.एल. द्वारा अनवरत नौ वर्ष तक प्रथम व द्वितीय पुरस्कार विजेता। नव लघु विधा पिरामिड रचनाओं पर गहन अध्ययन व प्रकाशन। पिरामिड काव्य सरिता पुस्तक का हिन्दी भवन , दिल्ली में विमोचन व सुप्रभात मंच द्वारा पिरामिड सम्राट का सम्मान। अनवरत नौ वर्ष तक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार विजेता।