Hindutva : Ek Jeevan Shaili: Hindutva: Ek Jeevan Shaili: Hindutva - A Way of Life”

· Prabhat Prakashan
5.0
2 ವಿಮರ್ಶೆಗಳು
ಇ-ಪುಸ್ತಕ
208
ಪುಟಗಳು

ಈ ಇ-ಪುಸ್ತಕದ ಕುರಿತು

आज भारत के राजनीतिक परिवेश में चारों ओर संकट दिखाई दे रहा है। देश में भ्रष्‍टाचार चरम पर है। धर्म-जाति के नाम पर वोट पाने हेतु राष्‍ट्रीय हितों को तिलांजलि दी जा रही है। छद्म धर्म-निरपेक्षता के नाम पर संप्रदायवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
आज के इस कलुषित वातावरण में हिंदुत्व की अप्रतिम जीवन-शैली को अपनाकर ही समाज में एक जन-जागरण पैदा किया जा सकता है; जिससे अपने संकीर्ण मतभेदों से ऊपर उठकर एक सशक्‍त राष्‍ट्र का निर्माण हो सके।
जीवनपर्यंत राष्‍ट्रवाद की राजनीति के आदर्शों पर चलनेवाले वरिष्‍ठ राजनेता पं. कलराज मिश्र ने हिंदुत्व की परंपराओं; वेद; पुराणों और स्मृतियों के माध्यम से सभी समस्याओं का हल खोजने का प्रयास किया है। इस पुस्तक में सम्मिलित अनेक आध्यात्मिक गुरुओं; राजनेताओं; लेखकों के मर्मस्पर्शी लेख बालविवाह; जातिप्रथा; टूटते परिवार; भ्रष्‍टाचार; महिलाओं के प्रति दुराचार जैसी बुराइयों को दूर करने में अवश्य सफल होंगे।
हिंदुत्व की व्यापक अवधारणा; उसकी अप्रतिम जीवन-शैली; उसकी संस्कृति का दिग्दर्शन कराती एक श्रेष्‍ठ कृति।

ರೇಟಿಂಗ್‌ಗಳು ಮತ್ತು ಅಭಿಪ್ರಾಯಗಳು

5.0
2 ವಿಮರ್ಶೆಗಳು

ಲೇಖಕರ ಕುರಿತು

Kalraj Mishra

पं. कलराज मिश्र प्रखर विचारक व राष्‍ट्रवाद में गहरी आस्था रखनेवाले गिने-चुने राजनेताओं में से हैं, जिनके लिए राष्‍ट्र सर्वोपरि है। पिछले पाँच दशक से भारतीय राजनीति में विद्यमान हैं। राष्‍ट्रवाद व हिंदुत्व उनकी राजनीतिक आस्था के मूलमंत्र रहे हैं। जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आए, परंतु वे राष्‍ट्रवाद और हिंदुत्व से कभी भी विमुख नहीं हुए। वे हिंदुत्व को व्यापक रूप में, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के रूप में देखते हैं। उनकी दृष्‍ट‌ि में सभी संप्रदायों के लोग भारतीय हैं और उनकी संस्कृति हिंदुत्व है। कलराजजी उ.प्र. भारतीय जनता पार्टी के चार बार अध्यक्ष रहे, राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष रहे। उ.प्र. में लोक निर्माण मंत्री के रूप में उन्होंने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। स्वभाव से सरल व मृदुभाषी श्री मिश्र देश की आर्थिक, सामाजिक समस्याओं पर सदन में और सदन के बाहर अपनी आवाज उठाते रहे हैं। उनके द्वारा भारतीय न्याय व्यवस्था के संबंध में लिखी पुस्तक ‘ज्यूडिशियल एकाउंटेबिलिटी’ बहुत लोकप्रिय रही है।

ಈ ಇ-ಪುಸ್ತಕಕ್ಕೆ ರೇಟಿಂಗ್ ನೀಡಿ

ನಿಮ್ಮ ಅಭಿಪ್ರಾಯವೇನು ಎಂದು ನಮಗೆ ತಿಳಿಸಿ.

ಮಾಹಿತಿ ಓದುವಿಕೆ

ಸ್ಮಾರ್ಟ್‌ಫೋನ್‌ಗಳು ಮತ್ತು ಟ್ಯಾಬ್ಲೆಟ್‌‌ಗಳು
Android ಮತ್ತು iPad/iPhone ಗೆ Google Play ಪುಸ್ತಕಗಳ ಅಪ್ಲಿಕೇಶನ್‌ ಇನ್‌ಸ್ಟಾಲ್ ಮಾಡಿ. ಇದು ನಿಮ್ಮ ಖಾತೆಯನ್ನು ಸ್ವಯಂಚಾಲಿತವಾಗಿ ಸಿಂಕ್‌ ಮಾಡುತ್ತದೆ ಮತ್ತು ನೀವು ಎಲ್ಲೇ ಇರಿ ಆನ್‌ಲೈನ್‌ ಅಥವಾ ಆಫ್‌ಲೈನ್‌ನಲ್ಲಿ ಪುಸ್ತಕಗಳನ್ನು ಓದಲು ಅನುಮತಿಸುತ್ತದೆ.
ಲ್ಯಾಪ್‌ಟಾಪ್‌ಗಳು ಮತ್ತು ಕಂಪ್ಯೂಟರ್‌ಗಳು
Google Play ನಲ್ಲಿ ಖರೀದಿಸಿದ ಆಡಿಯೋಬುಕ್‌ಗಳನ್ನು ನಿಮ್ಮ ವೆಬ್‌ ಬ್ರೌಸರ್‌ನ ಕಂಪ್ಯೂಟರ್‌ನ ಲ್ಲಿ ಆಲಿಸಬಹುದು.
eReaders ಮತ್ತು ಇತರ ಸಾಧನಗಳು
Kobo ಇ-ರೀಡರ್‌ಗಳಂತಹ ಇ-ಇಂಕ್ ಸಾಧನಗಳ ಕುರಿತು ಓದಲು, ನೀವು ಫೈಲ್ ಅನ್ನು ಡೌನ್‌ಲೋಡ್ ಮಾಡಬೇಕಾಗುತ್ತದೆ ಮತ್ತು ಅದನ್ನು ನಿಮ್ಮ ಸಾಧನಕ್ಕೆ ವರ್ಗಾಯಿಸಬೇಕು. ಫೈಲ್‌ಗಳು ಮತ್ತು ಬೆಂಬಲಿತ ಇ-ರೀಡರ್‌ಗಳನ್ನು ವರ್ಗಾವಣೆ ಮಾಡಲು ವಿವರವಾದ ಸಹಾಯ ಕೇಂದ್ರ ಸೂಚನೆಗಳನ್ನು ಅನುಸರಿಸಿ.