Nutan Bhautiki Kosh: Bestseller Book by Sheo Gopal Mishra: Nutan Bhautiki Kosh

· Prabhat Prakashan
4,3
7 recensións
Libro electrónico
240
Páxinas

Acerca deste libro electrónico

पहले भौतिकी के अंतर्गत ऊष्मा, प्रकाश, ध्वनि, विद्युत् तथा चुंबकत्व जैसे विषयों का ही अध्ययन-अध्यापन होता रहा है; किंतु बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में खगोलिकी, इलेक्ट्रानिकी एवं अब नैनो टेकोलॉजी जैसे नए-नए विषयों पर बल दिया जाने लगा है। फलस्वरूप भौतिकी के एक ऐसे कोश की आवश्यकता अनुभव की जाती रही थी, जिसमें समग्र भौतिकी का समावेश हो।

'नूतन भौतिकी कोश' ऐसा ही कोश है, जिसमें भौतिकी के पारिभाषिक शब्दों की सरल, सुस्पष्ट एवं प्रामाणिक परिभाषाएँ दी गई हैं।

इस कोश की विशेषता है स्थान-स्थान पर चित्रों तथा आरेखों का समावेश।

विश्वास है, यह कोश विज्ञान के छात्रों एवं अध्यापकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

Valoracións e recensións

4,3
7 recensións

Acerca do autor

डॉ. शिवगोपाल मिश्र जन्म : 13 सितंबर, 1931। शैक्षणिक योग्यता : एमएस-सी., डीफिल, साहित्यरत्न। अध्यापन/शोधकार्य : पैंतीस वर्षों तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक कक्षाओं का अध्यापन, 40 डीफिल तथा 3 डी.एस-सी. शोधछात्रों का निर्देशन, 300 से अधिक मृदा विज्ञान विषयक शोधपत्र देश-विदेश के शोध जर्नलों में प्रकाशित। लेखन : लोकप्रिय विज्ञान की हिंदी में 27 तथा अंग्रेजी में 11 पुस्तकें प्रकाशित, 5 पाठ्य पुस्तकें भी प्रकाशित। वैज्ञानिक पुस्तकों के अतिरिक्त हिंदी की 9 साहित्यिक पुस्तकों का संपादन एवं लेखन। विज्ञान एवं सामाजिक विश्वकोश तथा रसायन कोश की रचना। संपादन : विज्ञान परिषद् प्रयाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक शोध पत्रिका के सन् 1958 से प्रबंध संपादक संप्रति 'विज्ञान' मासिक पत्रिका के संपादक। सन् 1970-71 में 'भारत की संपदा' का संपादन। 'हिंदी में विज्ञान लेखन के 100 वर्ष' का संपादन। संप्रति भारत सरकार के सहयोग से 'विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विश्वकोश' का संपादन कार्य चालू। सम्मान/पुरस्कार : हरिशरणानद पुरस्कार, विज्ञान सरस्वती, डी. आत्माराम पुरस्कार, विज्ञान भूषण, विज्ञान भास्कर, विज्ञान मार्तंड, अभिषेक श्री । विज्ञान परिषद् प्रयाग के आजीवन सदस्य तथा संप्रति प्रधानमंत्री भी । फेलो, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, इलाहाबाद ।

Valora este libro electrónico

Dános a túa opinión.

Información de lectura

Smartphones e tabletas
Instala a aplicación Google Play Libros para Android e iPad/iPhone. Sincronízase automaticamente coa túa conta e permíteche ler contido en liña ou sen conexión desde calquera lugar.
Portátiles e ordenadores de escritorio
Podes escoitar os audiolibros comprados en Google Play a través do navegador web do ordenador.
Lectores de libros electrónicos e outros dispositivos
Para ler contido en dispositivos de tinta electrónica, como os lectores de libros electrónicos Kobo, é necesario descargar un ficheiro e transferilo ao dispositivo. Sigue as instrucións detalladas do Centro de Axuda para transferir ficheiros a lectores electrónicos admitidos.