PHIR SE SOCHO – THE ART OF DEEP THINKING

· WOW PUBLISHINGS PVT LTD
4,3
6 umsagnir
Rafbók
150
Síður

Um þessa rafbók

साफ सोच का जादू

बेलगाम सोचने से ज़्यादा साफ सोचने पर यकीन करें

आलीशान मकान से ज़्यादा अविचल शरीर में रहने पर यकीन करें

ये पंक्तियाँ पढ़कर क्या आपने साफ सोच का जादू महसूस किया है?

जी हाँ, जैसे आलीशान मकान में रहने से ज़्यादा महत्वपूर्ण है कि हम अपने शरीर को स्वस्थ और मन को अकंप बनाएँ क्योंकि शरीर ही हमारा आलीशान मकान (स्वर्ग) है। वैसे ही बेलगाम और अनियंत्रित विचार होने से बेहतर है साफ और सकारात्मक सोच का होना।

साफ सोच से समस्याओं को सुलझाना आसान होता है तथा जीवन को देखने का सच्चा दृष्टिकोण भी मिलता है। इसी से आप सच्ची सफलता और खुशहाल जीवन का आनंद ले पाएँगे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस पुस्तक में पढ़ें :

1) साफ सोच क्या है और इसे कैसे विकसित करें?

2) अपनी सोच में क्लैरिटी लाने के टूल्स एण्ड टेक्नीक्स क्या हैं?

3) साफ सोच द्वारा रोज़मर्रा के जीवन को सहज, सरल कैसे बनाया जाए?

4) साफ सोच द्वारा मशीनियतभरे जीवन से भी मुक्ति कैसे प्राप्त करें?

5) जीवन के हर आयाम पर साफ सोच (डीप थिंकिंग) से जिंदगी को बेहतर कैसे बनाएँ?

जैसे पानी में चलनेवाली नाव को किनारे पर पहुँचने के लिए पतवार से सही दिशा देना ज़रूरी होता है, वरना वह मझधार में ही भटकती रहेगी। वैसे ही हमें भी अपनी सोच को साफ कर, सही दिशा देना ज़रूरी है। यही कला इस पुस्तक से सिखाई गई है, जहाँ डीप थिंकिंग की आदत से आप अपने जीवन को नई राह दिखा पाएँगे।

Einkunnir og umsagnir

4,3
6 umsagnir

Gefa þessari rafbók einkunn.

Segðu okkur hvað þér finnst.

Upplýsingar um lestur

Snjallsímar og spjaldtölvur
Settu upp forritið Google Play Books fyrir Android og iPad/iPhone. Það samstillist sjálfkrafa við reikninginn þinn og gerir þér kleift að lesa með eða án nettengingar hvar sem þú ert.
Fartölvur og tölvur
Hægt er að hlusta á hljóðbækur sem keyptar eru í Google Play í vafranum í tölvunni.
Lesbretti og önnur tæki
Til að lesa af lesbrettum eins og Kobo-lesbrettum þarftu að hlaða niður skrá og flytja hana yfir í tækið þitt. Fylgdu nákvæmum leiðbeiningum hjálparmiðstöðvar til að flytja skrár yfir í studd lesbretti.