Pratham Antriksh Yatri Yuri Gagarin: Pratham Antriksh Yatri Yuri Gagarin: The Inspiring Story of India's First Astronaut

· Prabhat Prakashan
5.0
2 समीक्षाएं
ई-बुक
216
पेज

इस ई-बुक के बारे में जानकारी

यूरी एलेक्सेविच गागरिन को इतिहास में प्रथम अंतरिक्ष यात्री के रूप में जाना जाता है। सन् 1961 में अचानक सुर्खियों में आनेवाले इस व्यक्तित्व को अपनी महान् उपलब्धि हासिल करने में मात्र दो घंटे ही लगे, किंतु इसकी पृष्ठभूमि में वर्षों की लगन और लक्ष्य-प्राप्ति के लिए कठिन साधना थी। मात्र 27 वर्ष की उम्र में सफलता का कीर्तिमान स्थापित करनेवाला यह महानायक मात्र 33 वर्ष की अल्पायु में संसार से विदा हो गया।

यूरी गागरिन का जन्म 9 मार्च, 1934 को मॉस्को के निकट हुआ था। ओरेनबर्ग से 6 नवंबर, 1957 को उत्कृष्ट ग्रेड लेकर उत्तीर्ण होने के बाद शीघ्र यूरी को लेफ्टिनेंट में कमीशन प्राप्त हो गया। तत्पश्चात् उन्हें आर्कटिक सर्किल से 300 कि.मी. उत्तर में उत्तरी छोर बिंदु पर स्थित निकेल एयरबेस में सैन्य निरीक्षण हेतु मिग-15 जेट की उड़ान हेतु भेज दिया गया।

अनजाने अंतरिक्ष को जानने की ललक ने यूरी गागरिन को अंतरिक्ष अभियान की ओर प्रवृत्त किया। और वह भी पहली बार अंतरिक्ष में जाने की कल्पना करना ही दिल को दहला देनेवाली थी। वहाँ पहुँच भी पाएँगे और पहुँच गए तो क्या जीवित धरती पर लौट पाएँगे? ऐसी ऊहापोह के बीच यूरी गागरिन ने अंतरिक्ष में पहुँचकर मानव जीवन को एक नई ऊँचाई दी और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों का मार्ग प्रशस्त किया।

अद्भुत जिजीविषा और अप्रतिम साहस के धनी यूरी गागरिन की प्रेरणाप्रद जीवनी।

रेटिंग और समीक्षाएं

5.0
2 समीक्षाएं

लेखक के बारे में

पेशे से वकील होने के साथ-साथ लिखने-पढ़ने में गहन रुचि। सामयिक विषयों पर निरंतर लेखन।

इस ई-बुक को रेटिंग दें

हमें अपनी राय बताएं.

पठन जानकारी

स्मार्टफ़ोन और टैबलेट
Android और iPad/iPhone के लिए Google Play किताबें ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करें. यह आपके खाते के साथ अपने आप सिंक हो जाता है और आपको कहीं भी ऑनलाइन या ऑफ़लाइन पढ़ने की सुविधा देता है.
लैपटॉप और कंप्यूटर
आप अपने कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र का उपयोग करके Google Play पर खरीदी गई ऑडियो किताबें सुन सकते हैं.
eReaders और अन्य डिवाइस
Kobo ई-रीडर जैसी ई-इंक डिवाइसों पर कुछ पढ़ने के लिए, आपको फ़ाइल डाउनलोड करके उसे अपने डिवाइस पर ट्रांसफ़र करना होगा. ई-रीडर पर काम करने वाली फ़ाइलों को ई-रीडर पर ट्रांसफ़र करने के लिए, सहायता केंद्र के निर्देशों का पालन करें.