The Compound Effect (Hindi)

· Manjul Publishing
4,8
5 rəy
E-kitab
200
Səhifələr

Bu e-kitab haqqında

क्या आप सफलता चाहते हैं? वर्तमान से ज़्यादा सफलता? और अपनी कल्पना से भी ज़्यादा सफलता? यह पुस्तक इसी बारे में है। यह ऐसी ही सफलता हासिल करने के बारे में है। सक्सेस मैग्ज़ीन के प्रकाशक के रूप में लेखक डैरेन हार्डी ने सफल लोगों को बहुत नज़दीक से देखा और समझा है। यह पुस्तक सफलता दिलाने वाले बुनियादी सिद्धांतों को उजागर करती है। असाधारण सफलता हासिल करने के लिए इंसान को क्या जानना चाहिए, किन चीज़ों का अभ्यास करना चाहिए और किनमें माहिर बनना चाहिए, इस पुस्तक में यह सब कुछ बताया गया है। इसमें आप जानेंगे: *हर बार कैसे जीतें! किसी भी लक्ष्य को हासिल करने और किसी भी प्रतिस्पर्धी पर विजय पाने की नंबर 1 रणनीति, भले ही वे ज़्यादा बुद्धिमान, ज़्यादा योग्य या ज़्यादा अनुभवी हों *अपनी बुरी आदतों से छुटकारा पाना (जिनमें से कुछ के बारे में आप स्वयं भी अनजान हो सकते हैं), जो आपकी प्रगति में बाधक बन रही हैं *बड़ी सफलताओं के लिए आवश्यक कुछ मुख्य नियमों को बिना कष्ट के लागू करना *प्रेरणा पाने की वास्तविक व स्थायी कुंजियाँ आत्मसात करना - जैसे कि, जो करने का आपका मन न हो, उसे करने के लिए ख़ुद को कैसे प्रेरित करें *प्रगति की मायावी व अजेय शक्ति का दोहन करना। यह सीख लेंगे, तो फिर कोई आपको नहीं रोक पाएगा *अति सफल लोगों की प्रगति के रहस्य। क्या उनके पास कोई अनुचित वर्चस्व है? हाँ, उनके पास है और अब आपके पास भी हो सकता है अगर आप सचमुच असाधारण जीवन जीना चाहते हैं, तो इस शक्तिशाली पुस्तक की मदद से सफलता की शुरूआत कर दें। अपनी यात्रा आज ही शुरू करें!

Reytinqlər və rəylər

4,8
5 rəy

Müəllif haqqında

डैरेन हार्डी सही मायनों में ऑरिसन स्वेट मार्डन, नेपोलियन हिल और ऑग मैन्डिनो जैसे महान व्यक्तिगत-विकास के गुरुओं के सच्चे उत्तराधिकारी हैं। वे पच्चीस साल से ज़्यादा समय से इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने व्यक्तिगत-सफलता और उपलब्धि के अग्रणी विशेषज्ञों और कई शीर्षस्थ सीईओ, सफल उद्यमियों, महान खिलाड़ियों, ओलंपिक चैंपियनों और एंटरटेनमेंट उद्योग की मशहूर हस्तियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चाएं एवं विचार-विमर्श किया है। इसके पीछे उनका उद्देश्य यह रहा है कि वे उन सभी की असाधारण सफलता के राज़ को जानकर सबके साथ साझा कर सकें ताकि सभी की उन्नति हो सके। डैरेन ज़्यादा समृद्ध और सुखद जीवन जीने के सिद्धांत सबको सिखाना चाहते हैं। वे हज़ारों उद्यमियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं तथा कई बड़ी कंपनियों के सलाहकार हैं। इसके अलावा, वे कई कंपनियों और नॉन-प्रॉफ़िट संगठनों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं।

Bu e-kitabı qiymətləndirin

Fikirlərinizi bizə deyin

Məlumat oxunur

Smartfonlar və planşetlər
AndroidiPad/iPhone üçün Google Play Kitablar tətbiqini quraşdırın. Bu hesabınızla avtomatik sinxronlaşır və harada olmağınızdan asılı olmayaraq onlayn və oflayn rejimdə oxumanıza imkan yaradır.
Noutbuklar və kompüterlər
Kompüterinizin veb brauzerini istifadə etməklə Google Play'də alınmış audio kitabları dinləyə bilərsiniz.
eReader'lər və digər cihazlar
Kobo eReaders kimi e-mürəkkəb cihazlarında oxumaq üçün faylı endirməli və onu cihazınıza köçürməlisiniz. Faylları dəstəklənən eReader'lərə köçürmək üçün ətraflı Yardım Mərkəzi təlimatlarını izləyin.