अंशु सारडा 'अन्वि' पूर्वोत्तर के असम प्रदेश की युवा रचनाकार। मूलतः बरेली, उत्तर प्रदेश से संबंधित, पूर्वोत्तर के अग्रणी हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक पूर्वोदय' में नियमित रूप से स्तंभ लेखन। विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रेरक साहित्य लेखन, विशेष रूप से स्त्री विमर्श विषयों पर स्वतंत्र लेखन कार्य। कला क्षेत्र में विशेष रुचि के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी निरंतर भागीदारी। दूरदर्शन गुवाहाटी एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कार्यक्रमों में सक्रिय।