Sampurna Prashikshan: Atmavikas Ke Liye Seekhen Mahan Maharat Takniken (Hindi)

· WOW PUBLISHINGS PVT LTD
4.7
28 รีวิว
eBook
224
หน้า

เกี่ยวกับ eBook เล่มนี้

संपूर्ण प्रशिक्षण

कुदरत के नियम समझनेवाले महारथी बनें…
कुदरत के नियम समझनेवाले आत्मप्रशिक्षण लेने से नहीं कतराते, वे कभी छोटा लक्ष्य नहीं बनाते, इस वाक्य की सच्चाई साबित करना संपूर्ण प्रशिक्षण पुस्तक का लक्ष्य है। जीवन में बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हर इंसान को संपूर्ण प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
इस पुस्तक में हर उस प्रशिक्षण को संजोया गया है, जो आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा। आइए, कुछ प्रशिक्षणों पर नज़र डालते हैं।
* आउट ऑफ बॉक्स सोचने का प्रशिक्षण
* नई चीज़ों को कम समय में सीखने का प्रशिक्षण
* टीम में आत्मविकास का प्रशिक्षण
* सोच-शक्ति को बढ़ाने का प्रशिक्षण
* जो मिला है, उसकी उचित देखभाल कर सकने का प्रशिक्षण
* कम शब्दों और समय में महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुँचाने का प्रशिक्षण
* लक्ष्य को हर समय याद रख पाने का प्रशिक्षण
कुछ किताबें ऐसी होती हैं, जो केवल सतही ज्ञान देती हैं, ऊपर-ऊपर से चीज़ों को प्रकाश में लाती हैं। कुछ किताबें आपको आपके अंदर के गुणों और अवगुणों की पहचान करवाती हैं। यह किताब आपको एक ऐसी योजना देती है, जो न केवल संपूर्ण प्रशिक्षण के नक्शे को प्रकाश में लाती है बल्कि नक्शे से आपकी पहचान भी करवाती है। इतना ही नहीं, आगे चलकर आपको उस नक्शे पर चलने के लिए प्रेरित भी करती हैैं।

การให้คะแนนและรีวิว

4.7
28 รีวิว

เกี่ยวกับผู้แต่ง

सरश्री की आध्यात्मिक खोज का सफर उनके बचपन से प्रारंभ हो गया था। इस खोज के दौरान उन्होंने अनेक प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन किया। इसके साथ ही अपने आध्यात्मिक अनुसंधान के दौरान अनेक ध्यान पद्धतियों का अभ्यास किया। उनकी इसी खोज ने उन्हें कई वैचारिक और शैक्षणिक संस्थानों की ओर बढ़ाया। इसके बावजूद भी वे अंतिम सत्य से दूर रहे।

उन्होंने अपने तत्कालीन अध्यापन कार्य को भी विराम लगाया ताकि वे अपना अधिक से अधिक समय सत्य की खोज में लगा सकें। जीवन का रहस्य समझने के लिए उन्होंने एक लंबी अवधि तक मनन करते हुए अपनी खोज जारी रखी। जिसके अंत में उन्हें आत्मबोध प्राप्त हुआ। आत्मसाक्षात्कार के बाद उन्होंने जाना कि अध्यात्म का हर मार्ग जिस कड़ी से जुड़ा है वह है - समझ (अंडरस्टैण्डिंग)।

सरश्री कहते हैं कि ‘सत्य के सभी मार्गों की शुरुआत अलग-अलग प्रकार से होती है लेकिन सभी के अंत में एक ही समझ प्राप्त होती है। ‘समझ’ ही सब कुछ है और यह ‘समझ’ अपने आपमें पूर्ण है। आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति के लिए इस ‘समझ’ का श्रवण ही पर्याप्त है।’

सरश्री ने ढाई हज़ार से अधिक प्रवचन दिए हैं और सौ से अधिक पुस्तकों की रचना की हैं। ये पुस्तकें दस से अधिक भाषाओं में अनुवादित की जा चुकी हैं और प्रमुख प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित की गई हैं, जैसे पेंगुइन बुक्स, हे हाऊस पब्लिशर्स, जैको बुक्स, हिंद पॉकेट बुक्स, मंजुल पब्लिशिंग हाऊस, प्रभात प्रकाशन, राजपाल अ‍ॅण्ड सन्स इत्यादि।

ให้คะแนน eBook นี้

แสดงความเห็นของคุณให้เรารับรู้

ข้อมูลในการอ่าน

สมาร์ทโฟนและแท็บเล็ต
ติดตั้งแอป Google Play Books สำหรับ Android และ iPad/iPhone แอปจะซิงค์โดยอัตโนมัติกับบัญชีของคุณ และช่วยให้คุณอ่านแบบออนไลน์หรือออฟไลน์ได้ทุกที่
แล็ปท็อปและคอมพิวเตอร์
คุณฟังหนังสือเสียงที่ซื้อจาก Google Play โดยใช้เว็บเบราว์เซอร์ในคอมพิวเตอร์ได้
eReader และอุปกรณ์อื่นๆ
หากต้องการอ่านบนอุปกรณ์ e-ink เช่น Kobo eReader คุณจะต้องดาวน์โหลดและโอนไฟล์ไปยังอุปกรณ์ของคุณ โปรดทำตามวิธีการอย่างละเอียดในศูนย์ช่วยเหลือเพื่อโอนไฟล์ไปยัง eReader ที่รองรับ