Tanav Se Mukti

· WOW PUBLISHINGS PVT LTD
4,4
12 recensioner
E-bok
64
Sidor

Om den här e-boken

 ~ तनावः विकास की सीढ़ी ~

इंसान को ही तनाव क्यों आता है, किसी जानवर को इंसानों की तरह तनाव क्यों नहीं आता?
क्या केवल नौकरी करनेवालों को ही तनाव आता है?
तनाव का सबसे बड़ा डॉक्टर कौन और कहाँ है?

आपके मन में ऐसे अनेक प्रश्‍न हो सकते हैं। इस पुस्तक में उपरोक्त प्रश्‍नों के उत्तर बहुत ही सटीकता से पेश किए गए हैं। इनके अतिरिक्त इसमें जानें:

लक्ष्य प्राप्ति में तनाव का इस्तेमाल कैसे करें

तनाव के लक्षण क्या हैं
तनाव मुक्ति का सबसे सरल उपाय कौन सा है
तनाव के तनाव से छुटकारा कैसे पाएँ
तनाव को नए दृष्टिकोण से कैसे देखें

विश्‍वास रखें, आज आप जिस भी कारण तनाव महसूस कर रहे हैं, वह आपको विकास के अगले स्तर पर ले जाने के लिए आया है, न कि परेशान करने के लिए। इसलिए आज से जब भी तनाव की स्थिति महसूस करें, समझें आप विकास की ओर बढ़ रहे हैं।

Betyg och recensioner

4,4
12 recensioner

Om författaren

सरश्री की आध्यात्मिक खोज का सफर उनके बचपन से प्रारंभ हो गया था। इस खोज के दौरान उन्होंने अनेक प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन किया। इसके साथ ही अपने आध्यात्मिक अनुसंधान के दौरान अनेक ध्यान पद्धतियों का अभ्यास किया। उनकी इसी खोज ने उन्हें कई वैचारिक और शैक्षणिक संस्थानों की ओर बढ़ाया। इसके बावजूद भी वे अंतिम सत्य से दूर रहे।

उन्होंने अपने तत्कालीन अध्यापन कार्य को भी विराम लगाया ताकि वे अपना अधिक से अधिक समय सत्य की खोज में लगा सकें। जीवन का रहस्य समझने के लिए उन्होंने एक लंबी अवधि तक मनन करते हुए अपनी खोज जारी रखी। जिसके अंत में उन्हें आत्मबोध प्राप्त हुआ। आत्मसाक्षात्कार के बाद उन्होंने जाना कि अध्यात्म का हर मार्ग जिस कड़ी से जुड़ा है वह है - समझ (अंडरस्टैण्डिंग)।

सरश्री कहते हैं कि ‘सत्य के सभी मार्गों की शुरुआत अलग-अलग प्रकार से होती है लेकिन सभी के अंत में एक ही समझ प्राप्त होती है। ‘समझ’ ही सब कुछ है और यह ‘समझ’ अपने आपमें पूर्ण है। आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति के लिए इस ‘समझ’ का श्रवण ही पर्याप्त है।’

सरश्री ने ढाई हज़ार से अधिक प्रवचन दिए हैं और सौ से अधिक पुस्तकों की रचना की हैं। ये पुस्तकें दस से अधिक भाषाओं में अनुवादित की जा चुकी हैं और प्रमुख प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित की गई हैं, जैसे पेंगुइन बुक्स, हे हाऊस पब्लिशर्स, जैको बुक्स, हिंद पॉकेट बुक्स, मंजुल पब्लिशिंग हाऊस, प्रभात प्रकाशन, राजपाल अॅण्ड सन्स इत्यादि।

Betygsätt e-boken

Berätta vad du tycker.

Läsinformation

Smartphones och surfplattor
Installera appen Google Play Böcker för Android och iPad/iPhone. Appen synkroniseras automatiskt med ditt konto så att du kan läsa online eller offline var du än befinner dig.
Laptops och stationära datorer
Du kan lyssna på ljudböcker som du har köpt på Google Play via webbläsaren på datorn.
Läsplattor och andra enheter
Om du vill läsa boken på enheter med e-bläck, till exempel Kobo-läsplattor, måste du ladda ned en fil och överföra den till enheten. Följ anvisningarna i hjälpcentret om du vill överföra filerna till en kompatibel läsplatta.